संदेश

2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जायसी के पद्मावत में लोकतत्व और भारतीय संस्कृति

पद्मावत में लोकतत्व और भारतीय संस्कृति मंजू चौरसिया लोकतत्व से आशय जन साधारण की मान्यताओं से है। यदि किसी देश की संस्कृति का वास्तविक रूप देखना हो तो वहाँ के लोक जीवन को देख लेना चाहिए क्योंकि लोक जीवन में व्याप्त विभिन्न मान्यताएँ, विभिन्न पर्वों एवं उत्सवों के रीति-रिवाज अतीत की किसी गौरवमयी वास्तविकता की ओर संकेत करते हैं। अहोई अष्टमी और करवा चौथ के पर्वों पर स्त्रियों द्वारा विशिष्ट देवियों की आकृतियाँ गृह-भित्ति पर चित्रित करने की प्रथा उत्तरी भारत में सर्वत्र देखने को मिलती है इसका धार्मिक और पौराणिक महत्व चाहे कुछ भी हो, किन्तु ललित कलाओं के प्रति भारतीय अभिरूचि के उत्सुकता का यह स्पष्ट निदर्शन है। लोक जीवन में स्त्रियों द्वारा बनाई गई चित्रकला तथा देवताओं की मूर्तियों से यह विदित होता है कि यथार्थ संस्कृति हमारे ग्रामीण जीवन में ही है। प्रेमाख्यानक काव्य परम्परा में लोक कथाओं के माध्यम से ही अलौकिक प्रेम की व्यंजना का विधान किया गया है। प्रेमाख्यानक कवियों ने भारतीय समाज और संस्कृति से सम्बद्ध कथाओं को अपने काव्यों में आधार रूप से प्रयुक्त किया है। जायसी का पद्मावत भी लोक जी

सूरदास की भक्ति भावना

चित्र
सूरदास के काव्य में निहित भक्ति का स्वरूप                                           (स्रोतः इन्टरनेट)              हिन्दी साहित्याकाश में सगुणोपासक कृष्ण भक्त कवियों की परम्परा में सूरदास का स्थान अनन्य है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के शब्दों में- ‘‘जिस प्रकार रामचरित का गान करने वाले कवियों में गोस्वामी तुलसीदास जी का स्थान सर्वश्रेष्ठ है, उसी प्रकार कृष्ण चरित गाने वाले भक्त कवियों में महात्मा सूरदास का। वास्तव में ये हिन्दी काव्य गगन के सूर्य और चन्द्र हैं। जो तन्मयता इन दोनों भक्त शिरोमणि कवियों की वाणी में पायी जाती है वह अन्य कवियों में कहाँ? हिन्दी काव्य इन्हीं के प्रभाव से अमर हुआ, इन्हीं की सरसता से उसका स्रोत सूखने न पाया। सूर की स्तुति में एक संस्कृत श्लोक के भाव को लेकर यह दोहा कहा गया है कि- ‘‘उत्तम पद कवि गंग के, कविता को बलवीर। केशव अर्थ गंभीर को, सूर तीन गुन धीर ।।’’ इसी प्रकार सूरदास की प्रशस्ति में किसी कवि ने यह भी कहा है कि-  ‘‘किधौं सूर को सर लग्यो, किधौं सूर को पीर। किधौं सूर को पद लग्यों, बेध्यो सकल सरीर ।।’’ सूरदास बल्लभाचार्य के शि

कथाकार शिवानी

             सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. ‘शिवानी’ का जन्म 17 अक्टूबर, 1923 को विजयादशमी के दिन राजकोट (गुजरात) में हुआ। उनके पिता अश्विनी कुमार पाण्डे राजकोट स्थित राजकुमार कॉलेज के प्रिंसिपल थे। माता और पिता दोनों ही विद्वान संगीतप्रेमी और कई भाषाओं के ज्ञाता थे। इनके दादा जी संस्कृत के प्रकांड विद्वान पं. हरिराम पाण्डे थे। पति के असामयिक निधन के बाद वे लम्बे समय तक लखनऊ में रहीं और अन्तिम समय में दिल्ली में अपनी बेटियों तथा अमेरिका में बसे पुत्र के परिवार के बीच  समय बिताया। उनकी रचनाओं में जीवन की इन विविधताओं की झलक स्पष्ट दिखाई देती है।              शिवानी की पहली रचना अल्मोड़ा से निकलनेवाली ‘नटखट’ नामक एक बाल पत्रिका में छपी थी। तब वे मात्र बारह वर्ष की थीं। इसके बाद वे मालवीय जी की सलाह पर पढ़ने के लिए शान्तिनिकेतन भेजी गई, जहाँ स्कूल तथा कॉलेज की पत्रिकाओं में बांग्ला में उनकी रचनाएँ नियमित रूप से छपती रहीं। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर उन्हें ‘गोरा’ पुकारते थे। उनकी सलाह थी कि हर लेखक को मातृभाषा में ही लेखन करना चाहिए। शिवानी ने इससे प्रभावित होकर हिन्दी में लिखना प्रारम्भ किया। ‘

विजयदेव नारायण साही: नयी कविता के प्रमुख कवि

    विजयदेव नारायण साही नयी कविता के प्रतिष्ठित कवि और तीसरे सप्तक के प्रमुख कवि हैं। उनकी कविताओं में लघु मानव का चित्रण प्रमुखता से हुआ है। यह लघु मानव समाज के गरीब और शोषित मजदूर वर्ग है। वे कवि के साथ ही आलोचक भी थे। विजयदेव नारायण साही का जन्म 7 अक्टूबर सन् 1924 ई॰ को कबीर चौरा, वाराणसी में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री ब्राह्मदेवनारायण साही तथा माता का नाम सूरतवन्ती साही था।    साही जी ने 1948 ई॰ में एम॰ए॰ पास किया और उसके बाद काशी विद्यापीठ में अध्यापन का कार्य आरंभ कर दिया। 1970 में वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में रीडर हुए और 1978 में वहीं प्रोफ़ेसर भी हुए। विजयदेव नारायण साही नयी कविता आंदोलन के कवि थे। इस आंदोलन के माध्यम से साही जी ने अपना पूरा जीवन शोषित मजदूरों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए लगाया। और उनके जीवन पर आधारित यथार्थपरक कविताएं भी लिखते थे।उन्होंने कालीन-बुनकरों को संगठित कर उनका यूनियन बनाया और उनकी लड़ाई लड़ते रहे। महिला कताईकारों के लिए भी संघर्ष किया और उन्हें उचित वेतन दिलवाया। साही जी कानून की पुस्तकें पढ़ कर मजदूरों के मुकदमे को हाई कोर्