संदेश

नवंबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वामी रामतीर्थ और उनके विचार

          भारत में समय समय पर अनेक महापुरूष हुए हैं जिन्होंने अपने उच्च विचारों से समाज में लोगों की सोच बदलकर अनेक सामाजिक सुधार के काम किए हैं। धार्मिक आन्दोलनों में स्वामी रामतीर्थ ऐसे ही युग प्रवर्तक महापुरूष थे। वे वेदान्त अनुयायी और  सन्यासी थे। जिनके विचारों से देश के साथ विदेशों में भी बहुत सारे लोग प्रभावित थे। वे एक आदर्श विद्यार्थी, आदर्श गणितज्ञ, अनुपम समाज-सुधारक व देशभक्त, दार्शनिक कवि और प्रज्ञावान सन्त थे।  स्वामी रामतीर्थ का जन्म सन् 1873 में 22 अक्टूबर को दीपावली के दिन पंजाब के गुजरावालां जिले के मुरारीवाला गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।  इनके पिता का नाम पण्डित हीरानन्द गोस्वामी था | जो एक गरीब ब्राह्मण थे। बचपन में शिक्षा के लिए इन्हें अत्यंत संघर्ष करना पड़ा | बड़े संघर्ष से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। वे गणित में बहुत मेधावी थे। आगे चलकर कॉलेज में गणित के प्रोफेसर बने | यह साधारण जीवन जीते थे और निर्धन बच्चो को पढ़ाने में अपनी आमदनी का एक बड़ा भाग लगा दिया करते थे | पर उन्हें इसमे जीवन का सही आनंद नही आ रहा था |  स्वामी रामतीर्थ जब विद्यार्थी थे तब से ही उनक

आधुनिक युग के कबीर बाबा नागार्जुन

       आधुनिक युग के कबीर कहे जाने वाले बाबा नागार्जुन अपनी सशक्त और निर्भीकतापूर्ण लेखनी के कारण सदैव याद किए जाते रहेंगे। वे प्रगतिवादी विचारधारा के कवि थे। उन्होंने अपनी कविताओं में कबीरदास के समान व्यवस्था के प्रति अत्यंत तीखा व्यंग्य किया है।आधुनिक काल में छायावाद के बाद का अत्यंत सशक्त साहित्यांदोलन प्रगतिवाद है। प्रगतिवाद का मूल आधार सामाजिक यथार्थवाद रहा है। प्रगतिवादी काव्य वह है, जो व्यवस्थाओं के प्रति रोष व्यक्त करता है और उसके बदलाव की आवाज़ को बुलंद करता है। नागार्जुन के काव्य में प्रगति के स्वर सर्वप्रमुख है। सही अर्थों मे नागार्जुन जनता के कवि हैं। इन्होंने अपनी कविताओं में  गरीबी, भुखमरी, बीमारी, अकाल, बाढ़ जैसे सामाजिक यथार्थ का सूक्ष्म चित्रण किया है। साथ ही सत्ताधारियों की संवेदनहीनता और अकर्मण्यता पर भी वार किया है।        हिंदी कविता में सबसे अधिक संवेदनशील और लोकोन्मुख जनकवि नागार्जुन की विशिष्टता इसी बात में रही है कि उनकी रचनाओं और उनके वास्तविक जीवन में गहरा सामंजस्य है। नागार्जुन ने अपने युगीन यथार्थ और समसामयिक चेतना को अपनी कविता के माध्यम से मुखरित किया है,

रोम रोम में रमने वाले राम

    राम तुम्हारा वृत्त स्वयं ही काव्य है, कोई कवि बन जाय, सहज सम्भाव्य है। राम सिर्फ एक नाम नहीं हैं। राम हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक विरासत हैं । राम हिन्दुओं की एकता और अखंडता का प्रतीक हैं। मर्यादास्वरूप श्री राम का जीवनचरित भारतीय संस्कृति में परम आदरणीय एवं अनुकरणीय है। राम का जीवन वर्तमान संदर्भ में नैतिकता का संदेश है। रामकथा हर रूप में राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में प्रतिष्ठित करता है। राम का आदर्श मानव स्वरूप मनुष्यों के कर्तव्यों को रेखांकित करता है। राम कथा के अनेक प्रसंगों में जीवन के मोती छिपे हुए हैं। जो जीवन की कठिन परिस्थितियों में मार्गदर्शक का काम करते है और भटके हुए को राह दिखाते है।    इन्हीं गुणों के कारण राम कथा युगों युगों से भारतीय जनमानस पर अपना अमिट छाप छोड़े हुए है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक राम कथा कवियों की वाणी बनी हुई है। गोस्वामी तुलसीदास का रामचरित मानस प्रायः हर घरों में मिल जाता है और श्रद्धापूर्वक पढ़ा जाता है।       वर्तमान समय में जब समाज नैतिकता खोकर दिशाहीन हो रहा है तब रामकथा अंधेरे में रोशनी की किरण के समान जनमानस को प्रकाशित कर हमेशा से मार्गद